पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बाइक पर चार किलो डोडा पोस्त लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

बाइक पर चार किलो डोडा पोस्त लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक पर करीब चार किलो अवैध डोडा पोस्त लेकर जा रहे युवक को स्थानीय पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से अवैध डोडा पोस्त व बाइक जब्त की गई है।

एसएचओ विक्रम सिंह चारण ने बताया कि 21 केजेडी फांटे पर गश्त की जा रही थी। इस दौरान तेज स्पीड से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। वह बाइक को तेजी से भगा ले गया। इस पर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाश ली तो उसके पास तीन किलो 930 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। युवक की पहचान 21 केजेडी निवासी पवन थोरी के रूप में हुई। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल बाबूलाल यादव, हेड कांस्टेबल विमल कुमार, कांस्टेबल जैसाराम, दीपेंद्र कटारिया, बेगाराम, सज्जन कुमार, सवाई सिंह, मलकीत, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

एक दिन पहले पकड़ा गया अारोपी दो दिन के रिमांड पर

रविवार को बाहरी नंबर की मारुति कार में 2.80 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किए तीन पीएचएम निवासी पवन बिश्नोई को सोमवार को खाजूवाला कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे दो दिन के रिमांड पर दिया है।

खबरें और भी हैं...