पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • अवैध शराब को लेकर तीन जगह कार्रवाई, चार गिरफ्तार

अवैध शराब को लेकर तीन जगह कार्रवाई, चार गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब रखने के मामले में अलग-अलग मामले दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

हेड कांस्टेबल ग्यारसीलाल मीणा ने बताया कि नत्थूराम मेघवाल निवासी 33 केवाईडी को 33 देशी शराब के पव्वे व मक्खन सिंह रायसिख निवासी 25 केवाईडी को 32 देशी शराब के पव्वों के साथ पकड़ा गया। उनसे बरामद 58 पव्वों को जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

जयमलसर संवाददाता के अनुसार जामसर पुलिस ने बुधवार को एक बाइक पर अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि एएसआई शिवरतन सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर टोल नाके के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर एक प्लास्टिक थैला लेकर दो व्यक्ति जाते हुए मिले। उनकी रोककर तलाशी ली तो उसमें देशी शराब के 60 पव्वे भरे हुए थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। आरोपियों की पहचान खारा निवासी सुंदर राम नायक व अर्जुन लावा निवासी राजासर के रूप में हुई।

तीन अधिवक्ता एडिशनल स्टेंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल नियुक्त

बीकानेर | भारत सरकार ने बीकानेर में तीन अधिवक्ताओं को एडिशनल स्टेंडिंग गवर्नमेंट कौंसिल नियुक्त किया है। अधि-वक्ता हरीश मदान, अविनाश व्यास और बी. आर. जाट बीकानेर न्यायालय में केन्द्र सरकार की ओर से पैरवी करेंगे। इनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा।

एड. हरीश मदान

एड. अविनाश व्यास

एड. अविनाश व्यास

एड. बी.आर. जाट

खबरें और भी हैं...