पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • बाहरी नंबर की मारुति कार में 2.80 किलो डोडा पोस्त ले जाता एक व्यक्ति गिरफ्तार

बाहरी नंबर की मारुति कार में 2.80 किलो डोडा पोस्त ले जाता एक व्यक्ति गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ विक्रम सिंह चारण ने बताया कि रविवार दोपहर में राजीव सर्किल चौराहा से रावला तिराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी।

सीओ इस्माईल खान से मिले निर्देश के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर रावला रोड से खाजूवाला आ रही बाहरी नंबर की एक मारुति कार को गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने रावला तिराहे पर रुकवाया। पुलिस को देखकर आरोपी ने दूसरी तरफ सड़क पर कार घुमाकर 17 केवाईडी रोड की तरफ कार छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन सब इंस्पेक्टर शंकरलाल भारी, हैड कांस्टेबल बाबूलाल यादव, कांस्टेबल मलकीत सिंह ने का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा थाना परिसर लाने पर पूछताछ में आरोपी ने डोडा पोस्त का चूरा खाजूवाला से दूसरी जगह सप्लाई की बात स्वीकारी हैं। मारुति कार में सवार चालक खाजूवाला के 3 पीएचएम निवासी पवन बिश्नोई हैं। जिसकी कार में अवैध रूप से 2 किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त का चूरा प्लास्टिक थैले में भरा हुआ था। जिसकी कुल 23 छोटी बड़ी थैलियों की पैकिंग कर भरी हुई थीं। जिसे गाड़ी सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया हैं।

डोडा पोस्त की कार्रवाई में एसएचओ विक्रम सिंह चारण, एसआई शंकरलाल भारी, हैड कांस्टेबल बाबूलाल यादव, हैड कांस्टेबल विमल कुमार, कांस्टेबल दीपेंद्र कटारिया, कांस्टेबल मलकीत सिंह, कांस्टेबल सज्जन कुमार, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

खाजूवाला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पवन बिश्नोई।

खबरें और भी हैं...