पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो जनपद सदस्यों के बीच माफी मांगने की बात पर हुआ विवाद

दो जनपद सदस्यों के बीच माफी मांगने की बात पर हुआ विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खकनार जनपद पंचायत सभागृह में मंगलवार को साधारण सभा रखी गई। इसमें जलसंकट और मूलभूत सुविधाओं पर काम शुरू करवाने के लिए चर्चा होना थी। सभा में जनपद सदस्य रामसिंह ने खड़े होकर कहा पिछली बैठक में जनपद सदस्य बलराम राठौर ने जनपद अध्यक्ष निर्मला प्रकाश जावरकर पर आरोप लगाए थे। जब तक वे माफी नहीं मांगेंगे सभा आगे नहीं बढ़ेगी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभा को निरस्त करना पड़ी। मामले में जनपद सदस्य बलराम राठौर ने कहा मैंने अध्यक्ष पर आरोप नहीं लगाए थे। आरोप मांजरोदकलां के सरपंच पर लगाए थे।

पिछली बैठक 23 मार्च को हुई थी। इसमें बलराम राठौर ने जनपद अध्यक्ष निर्मला प्रकाश जावरकर के काका ससूर मांजरोदकलां के सरपंच अशोक राजाराम पर आरोप लगाए थे कि उनके पिता आदिवासी समाज से नहीं है। फर्जी जाति प्रमाण लगाया है। मामले में रामसिंह ने कहा जब तक जनपद सदस्य बलराम राठौर माफी नहीं मांगेंगे सभा नहीं होगी। दोनों के बीच विवाद हो गया। बलराम राठौर ने कहा मैंने अध्यक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की तो मैं उनसे माफी कैसे मांगू। पहले 30 मिनट के लिए सभा को निरस्त किया गया। 30 मिनट बाद दोबारा सभा शुरू होने पर भी विवाद खत्म नहीं हुआ। इसलिए सभा को पूरी तरह निरस्त करना पड़ा। दोनों के विवाद के कारण जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। बैठक में जलसंकट सहित अन्य विषयों पर चर्चा और कार्ययोजना नहीं बनने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ेगी। कई गांवों में पानी के लिए काम करने की जरूरत है। ट्यूबवेल खनन सहित पानी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कार्य किए जाना है। इसके अलावा अन्य योजनाओं के तहत लोगों को फायदा दिलाना है। सभा में जनप्रतिनिधियों के विवाद के कारण यह काम नहीं हो सकेंगे। बैठक में किसी भी योजना, विषय पर चर्चा नहीं हो सकी है। अब अगली साधारण सभा तक सभी काम रुक जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा जनप्रतिनिधियों को विवाद करने के बजाय लोगाें की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। जल्द ही जलसंकट पर काम नहीं किया गया तो दिक्कतें बढ़ेंगी। सभा में पीएचई विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली कंपनी, जल संसाधन विभाग सहित 10 विभागों के अफसर, कर्मचारी पहुंचे थे। अफसरों को समस्याएं सुनने के लिए बुलाया गया था।

खकनार जनपद सभागृह में साधरण सभा को निरस्त कर दिया गया।

4 लाख रुपए के भ्रष्टाचार की जांच पूरी करें

जनपद सदस्य और अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के बीच बाड़ा जैनाबाद की जनपद सदस्य शकीला बानो ने जनपद सीईओ आरबीएस दंडोतिया के सामने आक्रोश जताते हुए कहा ग्राम पंचायत सांडसकलां में 4 लाख रुपए के भ्रष्टाचार की जांच पूरी नहीं हुई है। मामले में लापरवाही बरती जा रही है। यह जांच पूरी करें। इसके बाद बैठक निरस्त कर दी गई। बैठक में विवाद के बजाय समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।

इन गांवों में जलसंकट पर काम करने की है जरूरत

खकनार क्षेत्र में खकनारखुर्द पंचायत, बारेखेड़ा, बालापाठ, सांवली, करदली में जलसंकट है। सभा में किसानों की अस्थाई कनेक्शन से हो रही समस्या पर चर्चा होना थी। अस्थाई कनेक्शन के कारण किसानों को दो माह का लगभग 14000 रुपए तक बिल चुकाना पड़ रहा है। किसान स्थाई कनेक्शन लेना चाहते हैं। इसके लिए बिजली कंपनी कार्यालय में आवेदन भी दिए जा चुके हैं। वनग्रामवासियों की वनाधिकारी के तहत पट्‌टे सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की जाना थी।

खबरें और भी हैं...