भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया
ग्राम पंचायत नांदखेड़ा में जनपद पंचायत खकनार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में 100 प्रतिशत काम कर लिया गया है। 2016-17 में 79 हितग्राहियों को पीएम आवास निर्माण के लिए दिए थे। यह सभी पूरे हो गए हैं। सचिव प्रवेश शिवहरे, सहायक सचिव सचिन सावकार, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल डावर ने सभी लोगों के आवास समय पर पूरे करवाएं। लोग पक्के मकान में रहने लगे हैं।
ग्रामीण काशीनाथ त्रिमक इसन, अनारसिंह सहित अन्य ने कहा 60 साल बाद रहने के लिये पक्का मकान आैर सुविधाघर मिला है हमारी कई पीढ़ी बीत गई लेकिन पक्का मकान नहीं बना पाए आवास योजना से जीवन में बदलाव आया है। रहने के लिए पक्का मकान मिला है। शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था, ज्यादातर महिलाओं को परेशानी होती थी। कच्चे मकान बारिश में टपकते थे। सोने को जगह नहीं रहती थी। तेज हवा में मकान के टीन उड़ जाते थे। परेशानियों से निजात मिल गई। अब इस बारिश सुकून की नींद लेंगे। खापरखेड़ा, नांदखेड़ा, सोनपुरा, तलावड़ी गांवों में आवासों का निर्माण पूरा हो गया है।
2016-17 में 79 हितग्राहियों को पीएम आवास निर्माण के लिए दिए
नांदखेड़ा पंचायत में 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
नसीराबाद पं में बारिश से पहले आवासो का पूरा होगा काम
नसीराबाद, चमरिया डेरा पर जारी है 82 आवासों का निर्माण
निंबोला | नसीराबाद पंचायत द्वारा पिछले एक माह से नसीराबाद और चमरिया के डेरा पर आवास योजना के तहत 82 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। हितग्राहियों के 82 आवासों का निर्माण जारी है। पंचायत सचिव अनिल पाटील ने बताया लोगेां को दूसरी किस्त जारी करके निर्माण कार्य के फोटो अपलोड कर दिए हैं। जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। ताकि बारिश में खुले में नहीं रहना पड़े। जल्द कार्य पूरे किए जाएंगे। बारिश से पहले निर्माण पूरे करने का लक्ष्य है। ग्राम चुलखान में 20 का लक्ष्य था। 18 पूरे हो गए हैं।