पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत भवन की 20 साल से नहीं हुई पुताई, खंडहर हो रहा भवन

पंचायत भवन की 20 साल से नहीं हुई पुताई, खंडहर हो रहा भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देड़तलाई | ग्राम पंचायत देड़तलाई के पंचायत रंग-रोगन व मेंटेनेंस नहींं होने से भवन खंडहर में तब्दील होता जा रह है। पंचायत भवन को बने 20 साल के लगभग हो चुके हैं पिछले कई वर्षों से पंचायत भवन का मेंटेनेंस नही हुआ है रखरखाव के अभाव में भवन का प्लास्टर उखड़कर ईंटें दिखाई दे रही हैं। बारिस के दिनों में पंचायत की बाउंड्रीवाल के अंदर तालाब जैसी स्थिति रहती है बारिस के पानी की निकासी नहीं है। पंचायत में पंचों के लिए बैठने को कुर्सियां भी नहीं हैं और न ही सुविधाघर है। बाउंड्रीवाल का गेट भी टूटा है जिससे गांव के असामाजिक तत्व भवन को नुकसान पहुंच रहे हैं। भवन के बरामदे का दरवाजा अंदर के कमरे व पीछे के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं जिसके चलते बाजार चोक के व्यापारी ओर शरारती तत्वों ने पंचायत भवन ओर पीछे बनी पंचायत के बीच की जगह को ही सुविधाघर बना रखा है। पंचायत में गंदगी और बदबू की वजह से ग्रामीण पंचायत में नहीं जाते। दो दिन पहले खकनार सीईओ प्रगति वर्मा पंचायत दौरे पर आई और तब यहां की दुर्दशा देख सचिव को सख्त निर्देश दिए और कहा पंचायत में बाजार ठेका की लाखों रु की आय होने बावजूद भी भवन रख रखाव को तरस रहे है।

खबरें और भी हैं...