देड़तलाई/सिरपुर | खकनार तहसील के पटवारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार काली पट्टी बांधकर हलके बस्ते तहसील कार्यालय में जमा करा दिए। पटवारियों ने कहा- वेतन विसंगति दूर की जाना चाहिए। सरकारी वाट्सएप ग्रुप का बहिष्कार करेंगे। खकनार तहसील में 52 हलके हैं और 13 पटवारी हैं। सभी के पास तीन से चार अतिरिक्त प्रभार हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल से काम प्रभावित होंगे। पटवारियों को मोबाइल सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी गई।