सीसीएल ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
भास्कर न्यूज | मैक्लुस्कीगंज
हेसालौंग शिव मंदिर परिसर मे सीसीएल पिपरवार प्रबंधन व हेसालौंग,महुलिया व मायापुर के ग्रामीणों का संयुक्त बैठक किया गया। अध्यक्षता हेसालौंग के पंकज कुमार साहू ने की। इसमें सीसीएल पिपरवार प्रबंधन द्वारा 27वर्ष पूर्व अधिग्रहित भूमि का नौ लाख प्रति एकड़ के बदले रेट तय कर उचित मुआवजा देने, एलए एक्ट मे जो भूमि अधिग्रहित किया गया है उसे सीबी एक्ट मे तब्दील करने सहित सीएसआर के तहत हेसालौंग शिव मंदिर का जीर्णोद्धार जैसे कई मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पिपरवार रेल परियोजना निर्माण के लिये सीसीएल प्रबंधन द्वारा लगभग 27 वर्ष पूर्व हेसालौंग, महुलिया, मायापुर आदि गांवों के रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था, जिसके बदले कुछ रैयतो नौकरी,मुआवजा दिया गया वहीं कई रैयत आज भी मुआवजा व नौकरी से वंचित हैं।बैठक मे सीसीएल पिपरवार से विमलकांत शुक्ला पीओ पिपरवार,मजीद अख्तर एचओडी एल एंड आर सच्चिदानंद सिंह व संदीप चौधरी सहायक प्रबंधक खनन पिपरवार खलारी पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल वहीं हेसालौंग के परमानंद साहू, रवींद्र साहू, सोनू साहू, नागेश्वर साहू, भोला प्रसाद साहू, जयंत कुमार साहू, जेठा साहू, हेमलाल गंझू, भोला गंझू, रमेश प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।