खलारी में बंदरों के हमले से लोग हो रहे घायल
खलारी | पिछले कुछ दिनों से 10-12 की संख्या आए बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। बंदरों का झुंड आक्रमक हो गया है। बंदरों के हमले से दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बंदरों के हमले से जानकी रमण मंदिर में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर बबुना मुंडा, एसीसी कॉलोनी में रहने वाली शांति देवी, गौरीधौड़ा के 12 वर्षीय ऋषभ चंद्रवंशी, गायत्री मंदिर के पुजारी की 14 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी, संजय राय के चार वर्षीय पुत्र सहित अन्य कई लोग घायल हो चुके हैं। अस्पताल के अभाव में सभी अपना इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया। जानकी रमण मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशान करते हैं।