खलारी के हुटाप पंचायत में उज्ज्वला दिवस 20 को
खलारी | खलारी के हुटाप पंचायत भवन में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए भारत गैस एजेंसी के संचालक भगवान सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत ही उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम प्रात:11 बजे से शुरू किया जायेगा। भगवान सिंह ने बताया कि एलपीजी पंचायत होने वाली प्रमुख गतिविधियों में रसोई इंधन के रूप में एलपीजी के सतत और सुरक्षित उपयोग पर चर्चा, पात्र लाभार्थी के लिये नए कनेक्शन का वितरण, बढ़ाई गई पीएमयुवाई श्रेणीयों के वितरण को सपष्ट करना है। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकायें, मध्यान भोजन संयाेजिकाएं, महिलास्वयं सहायता समूह व वैसी महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जो उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन ले चुकी है। कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद करें।