गुलजारबाग में सरहुल महोत्सव आज, तैयारी पूरी
खलारी | गुलजारबाग में सरहुल पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। गुलजारबाग सरना मैदान में 18 अप्रैल को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाने व उपस्थित लोगों के लिए खिचड़ी प्रसाद, खोड़हा टीम को पुरस्कृत करने की तैयारी आयोजन समिति द्वारा पूरी कर ली है। सरहुल पूजा सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए खोड़हा टीम द्वारा सांस्कृतिक व पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। सरहुल पूजा को सफल बनाने के लिये कमेटी में संयोजक किरण देवी, संरक्षक सिन्नी समाड, भरत रजक, सागर गोप, सरस्वती देवी, जीतू उरांव, जोगेंद्र राम, अध्यक्ष शुकरा उरांव, कोषाध्यक्ष राजेश गोप, दयवंती देवी, सचिव सुशीला गगराई, सूरज मुंडा, सहसचिव सुषमा देवी, दुआमनी देवी, कार्यकारिणी सदस्यों में रामप्रीत लोहरा, आनंद उरांव, वीर सिंह समाड, लक्ष्मण उरांव, पीटर तिग्गा, विनोद राम, संतु लोहरा, कामता राम के अलावा 26 लोगों को सदस्य में शामिल किया गया है।