जेहलीटांड़ के दिहाड़ी मजदूर को जिप सदस्य ने की सहायता
खलारी | जेहलीटांड़ निवासी दिहाड़ी मजदूर मनोज कुमार का घर शॉट सर्किट में जल जाने के बाद मंगलवार को जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी परिवार को आर्थिक सहयोग किया। जिप सदस्य को बताया कि शॉट सर्किट से घर में आग लग गई थी। मंगलवार को जब वह लौटा तो पाया कि घर में रखा अनाज, जेवर, आवश्यक कागजात, कपड़ा जलकर खाक हो गया है।