पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी में हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार

खलारी में हथियार के साथ एक उग्रवादी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त छापामारी कर उग्रवादी संगठन टीपीसी के सदस्य 23 वर्षीय मनोज मुंडा को एक अर्द्धस्वचालित पिस्टल और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मनोज का आपराधिक इतिहास रहा है। चान्हो व खलारी थाना में कई मामले दर्ज हैं। डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीपीसी के सदस्य खलारी व मैकलुस्कीगंज क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिक व सड़क निर्माण कार्य में लगे ठिकेदार से अपने संगठन के नाम से लेवी वसूलने के लिए धमधमिया विश्रामपुर की ओर जाने वाला है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

करकट्टा चौक में वाहन चेकिंग के क्रम में 20 मई की सुबह साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार को रोके जाने पर भागने के प्रयास करने के दौरान पुलिस बलों द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनोज ग्राम होसिर टोला पारटांड़ थाना पिपरवार बताया। तलाशी के क्रम में कमर में बायं तरफ खोसा हुआ 7.65 एमएम बोर का एक पिस्टल और दो जिंदा गोली व एक लाल व काला रंग का पैसन प्रो (जेएच01एएम-8895) व सैमसंग का मोबाइल बरामद किया गया।

डीएसपी ने बताया कि मनोज ने बताया कि एरिया कमांडर अंकित व सबजोनल कमांडर पत्थर द्वारा खलारी-मैकलुस्कीगंज, चान्हो में सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठिकेदार, ईंट भट्ठा के मालिकों से लेवी वसूलने का काम व बड़ी घटना कर दहशत फैलाने के नाम पर लेवी वसूलने का काम सौंपा गया था। कुछ दिन पूर्व चान्हो थाना के पिपराटोली स्थित कृष्णा सिंह के ईंट भट्ठे में मजदूरों व मुंशी के साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूटने की बात बताया। छापेमारी दल में खलारी इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल, चान्हो थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह, खलारी थाना के याेगेंद्र प्रसाद सिंह, सिरील हांसदा, विनय इंदिवार, विनोद उरांव, ब्रजेश महतो, रवींद्र सिंह व जोबा बानरा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...