पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेसालौंग से खलारी बाजार तक बन रही सड़क में अनियमितता

हेसालौंग से खलारी बाजार तक बन रही सड़क में अनियमितता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाए जा रहे हेसालौंग से खलारी बाजार तक में अनियमितता बरते जाने का आरोप खलारी प्रखंड के 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू ने लगाया है। साहू ने बताया कि संवेदक ने लापरवाही बरतते हुए एक साल पहले सड़क खोदकर छोड़ दिया, जब हेसालौंग व नावाडीह आदि के राहगीरों की परेशानी अखबारों में आईं, तब जेएसबी से मिट्टी डालकर चलने योग्य बनाया गया। अब संवेदक घटिया क्वालिटी के मटेरियल से पुलिया का निर्माण करा रहा है। नावाडीह, हेसालौंग व करकटा के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रीतम कुमार साहू की, तो उन्होंने पुलिया निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में घोर अनियमितता देखकर साहू ने इसकी शिकायत विभाग के कार्यपालक अभियंता राघवेंद्र कुमार से की। उधर, कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कार्यस्थल का निरीक्षण कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि निमार्ण कार्य करा रहे संवेदक हाकीम अंसारी अपने बंदूकधारी अंगरक्षकों के साथ कार्यस्थल पर आते हैं और साइट पर उन्होंने दबंग किस्म के लोगों को लगा रखा है, जो ग्रामीणों को डराते-धमकाते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...