पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरहुल, खोड़हा टीमों को गैस बत्ती देकर किया पुरस्कृत

सरहुल, खोड़हा टीमों को गैस बत्ती देकर किया पुरस्कृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलजारबाग स्थित सरना स्थल में बुधवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरहुल को लेकर सुबह दस बजे सरना स्थल में गांव के पाहन दुतिया पाहन, वंशराज पाहन, दुर्गा पाहन व बाबूलाल पाहन ने सरहुल पूजा की। दुतिया पाहन ने पांच मुर्गा की बलि दी और क्षेत्र की खुशहाली के लिए सरना मां से प्रार्थना की।

पूजन के बाद पाहन ने अच्छे मानसून व बारिश की भविष्यवाणी की। इसके बाद उपस्थित लोगों को पाहन ने तिलक लगाकर फुलखोंसी किया और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के चदरा धौड़ा, नया धौड़ा, महावीरनगर, कमाती धौड़ा, जीटाइप, चानक धौड़ा सहित अन्य जगहों से आई खोहड़ा टीमों ने डोल-नगाड़ों व मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। समिति के सागर गोप ने कार्यक्रम में भाग लेने आई खोड़हा टीमों को गैस बत्ती देकर पुरस्कृत किया। मौके पर सागर गोप, सीन्नी समाड़, राजेश गोप, सूरज मुंडा, शंकर लोहरा, आनंद उरांव, वीर सिंह समाड़, रवि उरांव, रोनाल्ड उरांव, रोशन उरांव, रीतिक लोहरा, किरण देवी, विजय गोप, राम जामुदा, जोगेंद्र राम, किशोर खंडित, अमरदीप राय, राकेश लोहरा, अमन बहादुर, अंशु कुमार, देवंती देवी, बेबी देवी, सुषमा देवी, फागुनी देवी, मेरी बेस्टा, शिवानी देवी, डाॅली कुमारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...