कारगील पीट ऑफिस के पास लगा एक्वागार्ड महीनों से खराब
सीसीएल एनके एरिया के केडीएच परियोजना स्थित कारगिल पिट आॅफिस के समीप कामगारों के लिए लगा एक्वागार्ड वाटर फिल्टर पिछले कई महिनों से खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी में एक्वागार्ड वाटर फिल्टर के खराब हो जाने से खदान में काम करने वाले कामगारों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी हो रही है।
कामगारों ने बताया कि एक साल पहले कारगिल पिट आॅफिस के समीप शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए एक्वागार्ड वाटर फिल्टर लगाया गया था, लेकिन मात्र दो माह के बाद से ही फिल्टर खराब पड़ा है। कामगारों ने कई बार केडीएच प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई भी पहल नहीं की गई। कामगारों को ड्यूटी में काम के दौरान प्यास लगने पर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहींं, कई कामगार अपने साथ घर से वाटर बोतल में पानी लाने को मजबूर है। कामागरों का कहना है प्रबंधन सिर्फ मजदूरों से काम लेना जानती है, लेकिन मजदूरों को पेयजल तक उपलब्ध कराने में विफर रही है। कामगारों ने प्रबंधन से जल्द से जल्द वाॅटर फिल्टर बनवाने की मांग की है।