पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेहलीटांड़ में दिहाड़ी मजदूर का घर जलकर राख

जेहलीटांड़ में दिहाड़ी मजदूर का घर जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | जेहलीटांड़ में सोमवार को दिहाड़ी मनोज कुमार का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना सोमवार की शाम चार बजे की है। पड़ोसी वीरू सिंह ने बताया कि शाम में मनोज के घर से धुआं उठते देखा। पास जाने पर घर के खपरैल छत से आग की लपटें उठ रही थी। आनन-फानन में वह स्थानीय लोगों व अपने पूरे परिवार के साथ आग बुझाने के लिए अपने घर के कुआं से पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने लगे। उन्होंने बताया कि पानी से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखी चौकी, बक्सा, बिस्तर, अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पड़ोस के दूसरे घर में भी आग फैल सकती थी। 40 वर्षीय मनोज दिहाड़ी मजदूर है और उसका दो बेटा व एक बेटी है। वह एक सप्ताह पूर्व अपने पूरे परिवार के साथ कमाने कहीं बाहर चला गया है। मनोज घर मिट्टी व गिलावे से बने दो कमरों के कच्चे खपरैल घर में रहता है। उसने बताया कि आशंका है कि घर में बिजली के तार से शॉट सर्किट होने से आग लग गई है। घर में हुए नुकसान का पता मनोज के आने के बाद ही चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...