पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी के करकट्टा बस्ती में धूमधाम से मना सरहुल

खलारी के करकट्टा बस्ती में धूमधाम से मना सरहुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | करकट्टा बस्ती में सोमवार को सरहुल धूमधाम से मनाया गया। गणेश पाहन ने बस्ती स्थित झखरा स्थल में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पाहन ने इस वर्ष अच्छी मानसून होने की बातें कहीं। मौके पर पाहन ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को फुलखोंसी किया और आशीर्वाद दिया। पूजन के उपरांत सभी ग्रामीण मांदर की थाप व सरहुल गीतों पर देर शाम तक झूमते रहे। शाम में पाहन द्वारा गांव के घर-घर जाकर भी फुलखोंसी किया गया। मौके पर बहुरा मुंडा, किसुन मुंडा, पंकज मुंडा, पिंटू, साधो मुंडा, सुभाष मुंडा, पूसन गंझू, प्रदीप उरांव, सुरेश उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...