पलामू के छतरपुर के रहनेवाले नक्सली की खलारी में गोली मारकर हत्या कर दी
छतरपुर| खलारी थाना क्षेत्र के राय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर छतरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव का मुन्ना पटेल उर्फ मुन्ना मियां की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वह नक्सली था और एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था। घटना सोमवार शाम 7.15 बजे की बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने छह गोली चलाई। उन्हें पीछे से गोली मारी गई। एक गोली मृतक के बाएं गाल के ऊपर लगी है। हत्या के बाद मृतक के पॉकेट से मिली डॉक्टर की पर्ची के आधार पर उसकी पहचान हुई।