असाध्य रोग से पीड़ित जीतू को मिला राशन कार्ड
खलारी | प्रखंड के बुकबुका पंचायत अंतर्गत चानक धौड़ा निवासी 12 वर्षीय जीतू राम को नया राशन कार्ड दिया गया। जीतू राम असाध्य रोग से पीड़ित है। पिछले महीने जीतू के परिजनों ने आहर्ता के अनुसार प्रखंड में जीतू राम का नया राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया गया था। प्रखंड प्रमुख सोलह तिग्गा, बीएसओ सुनील दुबे, व पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा जीतू राम को अंत्योदय योजना के अंतर्गत राशन कार्ड दिया गया। बीएसओ ने बताया कि जीतू को महीने में 35 किलो चावल सहित अन्य लाभ दिया जाएगा। चावल इसी माह से मिलेगा।