पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करकट्‌टा आउटसोर्सिंग पैच में लगी आग जहरीले गैस व धुआं से क्षेत्र हो रहा प्रदूषित

करकट्‌टा आउटसोर्सिंग पैच में लगी आग जहरीले गैस व धुआं से क्षेत्र हो रहा प्रदूषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी कोयलांचल में तापमान बढ़ने के साथ ही केडीएच परियोजना खदान के करकट्‌टा स्थित आउटसोर्सिंग पैच में पिछले कुछ दिनों से आग लगी हुई है। आग की लपटे और धुआं बंद खदान से निकल रहा है। बंद खदान में लगे आग से एक और जहां राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान हो रहा है।

वहीं, दूसरी ओर खदान से निकलने वाले आग-धुआं के साथ जहरीली गैस आसपास के क्षेत्र को लगातार प्रदूषित कर रहे हैं। वहीं, खदान से सटे लोगों को जमींदोज होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इस संबंध में आउट साेर्सिंग कंपनी वीपीआर के मनोज कुमार ने बताया कि वे अभी छुट्टी पर घर पर है और खदान में आग लगने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि भूमिगत खदान के अंदर गर्मी व हवा के संपर्क में आने से कोयला में आग लगा है। उन्होंने बताया कि खदान को चालू कर कोयले को निकालने पर ही आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पैच में काम करने से पहले वहां रहने वाले ग्रामीणों को विस्थापित करना होगा। तभी खदान का काम शुरू होगा। ग्रामीणों के साथ पूर्व में सीसीएल प्रबंधन की अगुवाई में चार-पांच बार वार्ता किया गया है, लेकिन ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया जा सका है, जिसके कारण खदान विस्तारीकरण का काम रूक गया है।

खबरें और भी हैं...