पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी में प्रखंडस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक

खलारी में प्रखंडस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड कार्यालय में प्रखंडस्तरीय सतर्कता समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। सरकार अब कमजोर वर्ग के लोगों का नया राशन कार्ड बनाएगी। सतर्कता समिति की बैठक में आपूर्ति से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील दूबे ने बताया कि भारत सरकार एवं विभाग के निर्देश के अनुसार कमजोर वर्ग के शतप्रतिशत लाभुकों का राशन कार्ड बनाना है।

इसके लिए सरकार की ओर से आहर्ता तय किया गया है कि नए राशन कार्ड के लिए भिखारी, कचरा चुनने वाले, कुली, मजदूर, ठेला चलाने वाले, रिक्शा चलाने वाले, भार ढोने वाले, पशु चराने वाले चरवाहा, विकलांग, असहाय, विधवा, परित्यक्ता महिला, आदिम जनजाति परिवार, कुष्ठ रोगी, कैंसर रोगी, एड्स रोगी, एकल महिला, गृह विहीन, झाड़ूकश, राजमिस्त्री, वेल्डर, बिजली मिस्त्री, दर्जी, प्लंबर, माली, धोबी, मोची, नाई, स्वीपर व अन्य शामिल हैं। नक्सल फोकस एरिया में भी आहर्ता वाले सभी लाभुकों को आच्छादित करना है। बीएसओ ने बताया कि प्रथम चरण में प्रखंड वार नया राशन कार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि खलारी प्रखंड में 241 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। बैठक में बताया गया कि कई कमजोर वर्ग के लोग ऑनलाइन निबंधन करा लिए हैं, लेकिन भौतिक सत्यापन नहीं हो पाने के कारण स्वीकृति में बाधा आ रही है। इसके अलावा कई कमजोर वर्ग जानकारी के अभाव में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए भौतिक सत्यापन-सह-ऑनलाइन निबंधन का कार्यक्रम तय किया गया है। खलारी में पूरे मई महीने में यह निबंधन हा़े सकेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में तेजी लाने की बात कही गई। प्रमुख सोनी तिग्गा ने पीडीएस दुकानदारों व पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में जो भी कमजोर वर्ग के लोग हैं वे इस सुविधा से वंचित न रह जाएं यह सुनिश्चित करें। मौके पर उपप्रमुख एतवारा महतो, पंसस मुन्ना देवी, सिन्नी समाड, कृष्णा राम, निमिया देवी, बूटन मुंडा, विशेश्वर मुंडा, संजीवनी भारत गैस के संचालक श्रीभगवान सिंह, विश्वनाथ यादव सहित पीडीएस दुकानदार व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...