जन कल्याण समिति मुफ्तखोरों का जामवाड़ा है : अनिल
खलारी | झारखंड मुक्ति मोर्चा, खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने विज्ञप्ति जारी कर गुलजारबाग जन कल्याण समिति द्वारा कोल डंप कमेटी पर दिए गए बयान को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कोल डंप कमेटी रोजगार को लेकर काफी संवेदनशील है और सामाजिक कार्य के लिए भी हमेशा तत्पर रहता है। अनिल ने कहा कि रोहिणी परियोजना पदाधिकारी के पास जो निर्गत कार्ड जमा था उन लोगों को ही रोजगार देने में सहमति बनी थी, लेकिन सप्ताह दिन बाद भी वे लोग रोजगार के लिए नहीं आए। वर्तमान समय में डंप कमेटी से हजारों लोग रोजगार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलजारबाग जन कल्याण समिति के गठन के पूर्व वे लोग केडी ओल्ड साइडिंग व खलारी सीमेंट फैक्ट्री में भी धरना प्रदर्शन कर पैसा उगाही करते थे। यह समिति मुफ्तखोरों का जामवाड़ा है। अनिल ने कहा कि पिछले वर्षों से डंप कमेटी शांतिपूर्वक चल रही है।