पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र रवि की मौत की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर खलारी बंद

छात्र रवि की मौत की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर खलारी बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा मोर्चा द्वारा छात्र रवि विश्वकर्मा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर मामले का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर आहूत खलारी बंद अभूतपूर्व रहा। खलारी के छोटे-बड़े सभी व्यवसायियों ने स्वतः ही अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखा। यात्री बसों व कुछ टेंपो को छोड़कर खलारी की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ट्रांसपोर्टिंग बंद रहा। खलारी स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि केडीएच से दो रैक व डकरा साइडिंग से एक रैक कुल तीन रैक कोयले का डिस्पैच नहीं हो सका। वहीं, बंद को लेकर खलारी पुलिस, मैकलुस्कीगंज पुलिस, आईआरबी के जवान व जिला पुलिस के महिला व पुरुषबल पूरी तरह से मुस्तैद थे। आंबेडकर चौंक केडी में खलारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप यादव के नेतृत्व में आठ बजे करीब लोग जुटने लगे। थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने आंबेडकर चौक से उन लोगों को गिरफ्तार कर ब्लॉक परिसर में बनाए गए कैंप जेल में रखा। वहीं, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान और उनके सदस्यों को शहीद चौक, माले व खलारी युवा चेतना मंच के किशोर खंडित व समर्थकों को थाना चौक, आजसू के बाबूलाल गंझू को केडी चौक से गिरफ्तार कर कैंप जेल में रखा गया। कैंप जेल में 86 लोगों, जिसमें 47 पुरुष व 39 महिलाओं को गिरफ्तार कर रखा गया। शाम पांच बजे के बाद सभी गिरफ्तार लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

खलारी बंद को लेकर सुबह से गिरफ्तार किए गए महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे से लेकर 12 वर्षीय बच्चों को भी कैंप जेल में रखा गया था। बच्चे 12 बजते ही खाना दो, पानी दो का नारा लगाने लगे। हालांकि अंचल की ओर से गिरफ्तार लोगों के लिए पानी की व्यवस्था कर दी गई थी। बाद में पुलिस व सीसीएल की मदद से लोगों के बीच चूड़ा-गुड़ व नाश्ता का पैकेट की व्यवस्था की गई। वहीं, जिप सदस्य व प्रमुख ने लोगों के लिए सत्तु की व्यवस्था किया। लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मामले का खुलासा नहीं होने पर खलारी युवा मोर्चा जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से 12 जून को प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय अनशन करेगा।

खलारी बंद को देखते हुए खलारी थाना पुलिस दिन भर गश्त करती रही।

खबरें और भी हैं...