खलारी में प्रखंड स्तरीय मवि का पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता
खलारी | सभी सरकारी मध्य विद्यालयों में अर्थ इनवायरमेंट एण्ड नेचर पर पेंटिंग प्रतियोगिता और डाइंग रिवर ऑफ झारखंड पर निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यालय स्तर के बाद प्रखंड स्तर पर किया गया। इसमें कक्षा सात व कक्षा आठ के बच्चों ने भाग लिया। प्रखंड स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान में चयनित विद्यार्थियों को 26 मई को होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।