पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मायापुर में मंडा 18 को, रमेश कमेटी के अध्यक्ष बने

मायापुर में मंडा 18 को, रमेश कमेटी के अध्यक्ष बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | मायापुर के शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक नरेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस वर्ष भी मायापुर में 18 जून को मंडा पूजा का आयोजन धूमधाम से करने का निर्णय लेते हुए पूजा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मंडा पूजा 18 जून की शाम में फूलखुंदी और 19 जून की सुबह झूलन करने का निर्णय लिया गया। मंडा पूजा के सफल संचालन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष रमेश गंझू, उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता, सचिव भोला गंझू, सहसचिव देवेंद्र भगत, कोषाध्यक्ष सुधु मुंडा, उपकोषाध्यक्ष शिवदयाल गंझू व संरक्षक महजू गंझू, चैत मुंडा, शिबू पाहन, खुदा गंझू को बनाया गया है। बैठक में भवेश सिंह, रुदन मुंडा, बिगना गंझू, दिनेश मुंडा, देवचरन गंझू, मुनुवा मुंडा, सुमित गंझू, राजेश, अशोक, बलराम, शंभू, विशाल सिंह, दीपक गंझू, संजय गंझू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...