16 अप्रैल की हड़ताल सफल करने के लिए खलारी में गेट मीटिंग
एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने कोयला उद्योग में 16 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग किया। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए सीटू के श्रमिक नेता बलिराम सिंह ने कहा कि अगर कोयला उद्योग में प्राइवेट कमर्शियल माइनिंग शुरू हो जाती है तो वो दिन दूर नहीं है कि मजदूरो के खाते में वेतन का पैसा नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जब प्राइवेट कोयला कम्पनी खुद कोयला निकालेगा तथा रेट तय करके बेचेगा। उसका कोयला हमारे कोयला से हर हाल में सस्ता होगा तो हमारा कोयला का खरीददार ही नहीं मिलेगा और जब कोयला बिकेगा ही नहीं तो पैसा नहीं आएगा। पैसा आएगा ही नहीं तो किसी को वेतन नहीं मिल पाएगा और प्राइवेट कमर्शियल माइनिंग से ऐसी स्थिति पैदा होने वाली है इसलिए यह हड़ताल बहुत ही जरूरी है। गेट मीटिंग को संयुक्त मोर्चा के प्रेम कुमार,अमर भूषण सिंह,डीपी सिंह,संजय प्रसाद,गणेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मीटिंग का संचालन शैलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जीके साहू, किशुन महतो, राघवेंद्र, रामप्रवेश राम, राजेन्द्र साव, चैतू गंझू, सोनू, चंदर गंझू सहित रोहिणी परियोजना के सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में संयुक्त मोर्चा ने की बैठक, लोगों से एकजुट होने का किया आह्वान
खलारी में गेट मीटिंग करते सदस्य।
मोर्चा ने सीसीएल से की सड़क मरम्मत कराने की मांग
पिपरवार | रांची-टंडवा रोड को लेकर कल्याणपुर बाजारटांड़ में शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय सचिव रामचंद्र उरांव ने की व संचालन इदरीस अंसारी ने किया। बैठक में वासुदेव साहू ने कहा कि टंडवा-रांची- कल्याणपुर-बहेरा मेन रोड से हजारों कोयला ट्रक प्रतिदिन गुजरते हैं। इनमें मगध आम्रपाली, कुंडी, अशोका व पिपरवार परियोजना से कोयला लेकर जानेवाले ट्रक होते हैं। ट्रकों के परिचालन के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है। कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद आजतक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
विधायक व सांसद से कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में बासुदेव साहू, डॉ. पंकज साहू, समाजसेवी शिवशंकर साहू, बीरू मुंडा, इंद्रजीत उरांव, नईम, भोला साहू, हाजी जसीम व हाजी कमालुद्दीन आदि उपस्थित थे।