पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाली समुदाय के लोगों ने नीलकंठ के रूप में भगवान शिव पावर्ती की पूजा की

बंगाली समुदाय के लोगों ने नीलकंठ के रूप में भगवान शिव-पावर्ती की पूजा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खलारी | बंगाली समुदाय के लोगों ने नीलकंठ के रूप में भगवान शिव-पावर्ती की पूजा की। इस अवसर पर बंगाली समुदाय के महिला-पुरूषों ने उपवास रहकर श्रीजानकी रमण मंदिर स्थित शिवालय में नीलकंठ रूप में भगवान शिव-पावर्ती का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। मौके पर शंभू सेन ने बताया कि नीलकंठ के रूप में भगवान को विशेष रूप से आम का फल चढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि भगवान को आम का फल चढ़ाने के बाद ही वे लोग आम का फल खा सकेंगे। वहीं तृप्ती सेन ने बताया कि यह पूजा परिवार व पुत्र के सुखमय जीवन के लिये किया जाता है जिसमें अन्य फलों के साथ आम का फल विशेष रूप से चढ़ाने की परंपरा है। इस अवसर पर शंभू सेन, तृप्ती सेन, ज्योति सेन, लीना सेन, शिप्रा सेन, शंभु दत्ता, दीपक पात्रों सहित अन्य बंगाली समुदाय के लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...