16 की हड़ताल को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का समर्थन
खलारी | केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा 16 अप्रैल को आहूत कोल इंडिया में राष्ट्रव्यापी को हड़ताल का झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एनके एरिया ने समर्थन किया है। झाकोमयू के एनके एरिया सचिव रंथू उरांव ने बताया कि उनकी यूनियन हड़ताल का समर्थन करेगी। उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों और कामगारों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।