गणेश स्पोर्टिंग क्लब, राय में नामांकन जारी
गणेश स्पोर्टिंग क्लब, राय में नामांकन जारी
पिपरवार | गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा सत्र 2018-19 के लिए। बच्चों का नामांकन जारी है। इसके लिए पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र एवं खलारी प्रखण्ड के आसपास के चौक चौराहे में बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है । इस वर्ष भी गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा नि शुल्क खेल कूद प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि बच्चे देश का नाम रौशन कर सकें। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय में नामांकन के लिए एक आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है। जानकारी गणेश स्पोर्टिंग क्लब के गणेश महतो ने दी।