खलारी बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालते खलारी युवा मोर्चा के लोग।
भास्कर न्यूज | खलारी
युवा मोर्चा ने छात्र रवि विश्वकर्मा हत्याकांंड की निष्पक्ष जांच कर मामले का खुलासा किए जाने की मांग को लेकर आहूत 21 मई को खलारी बंद के पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला। एसीसी मैदान से शुरू होकर एसीसी कॉलोनी होते हुए शहीद चौक, हिंदूगढ़ी चौक होते हुए केडी बाजार के अंतिम छोर तक गया और वापस हिंदूगढ़ी चौक पर समाप्त हुआ।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लगा रहे थे अौर मृत छात्र के लिए इंसाफ की मांग कर रहे थे। मौके पर लोगों से सोमवार को खलारी बंद को सफल बनाने की अपील भी की। प्रताप यादव ने बताया कि सुबह सात बजे से खलारी को बंद कराया जाएगा। बंदी के दौरान यात्री बस, दूध वाहन, प्रेस, मेडिकल दुकान सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। मशाल जुलूस में प्रमुख सोनी तिग्गा, जिप सदस्य, रतिया गंझू, जेएमएम नेता सागर गोप, राजेश गोप, अनिल पासवान, अशोक राम, पंसस सिन्नी समाड, मुन्ना देवी, प्रताप यादव, विक्रम सिंह, श्रीकांत शर्मा, मनीष राम, रंथु उरांव, बाबूलाल गंझू, प्रदीप यादव, टिंकू करमाली, नीरज, राजेंद्र, अवतार, विरेंद्र भीम, बसंत सहित अन्य लोग शामिल थे।