खलारी। बाजारटांड़ स्थित सोनाडुबी नदी किनारे जिओ कंपनी का केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदने के क्रम में जेसीबी मशीन काम करते-करते पलट गई। घटना में जेसीबी मशीन के चालक बालेश्वर महतो बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोट आई है। जेसीबी के पलटने से पानी सप्लाई का पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जेसीबी मशीन मुरपा के जीतू साव की बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह में खलारी सीमेंट फैक्ट्री के पीछे जेसीबी मशीन जिओ कंपनी का केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदने का काम कर रहा था। इसी क्रम में नई बनाई गई सड़क के किनारे भरी गई मिट्टी में धंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।