खलारी | रोहिणी स्थित हनुमान मंदिर का 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। पुजारी शिबू पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान के रूप में मोहन पांडेय सप|ीक से पूजन करवाया। आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और रामायण पाठ भी शुरू किया गया। अखंड हरिकीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडली भाग ले रही है। समिति के लोगों ने बताया कि आसपास में हनुमान मंदिर नहीं रहने के कारण हनुमान मंदिर की स्थापना वर्ष 2005 में आज के ही दिन सीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से किया गया था। मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। वहीं, अखंड कीर्तन व भक्ति गीतों से पूरा धमधमिया क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। एनके एरिया जीएम एमके राव व ढोरी एरिया के जीएम एमके अग्रवाल सहित कई अधिकारी और श्रमिक नेता भी मंदिर में पूजा किए और नारियल फोड़ा। मौके पर प्रभारी पीओ सह मैनेजर विमल कुमार, डॉ. मनोज, रामजी ओझा, उमेश चंद्रा, मिथिलेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद, बसंत प्रसाद, पयहारी भगत, आरपी वर्मा, एसपी सिंह, प्रभु प्रसाद, कर्मजीत प्रसाद, अवतार सिंह, नागेंद्र सिंह, नरेश प्रसाद, राजेंद्र करमाली, अवध बिहारी पांडेय, संजय पांडेय, बुधनाथ, रंजन सिंह आदि उपस्थित थे। सोमवार को अखंड हरिकीर्तन की समाप्ति और पूर्णाहुति के साथ ही मंदिर स्थापना दिवस के समापन के साथ ही भंडारे के रूप में खीर व खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।