पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खलारी चर्च में 28 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कराया गया

खलारी चर्च में 28 बच्चों को प्रथम परम प्रसाद ग्रहण कराया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिनगर स्थित ख्रीस्त राजा चर्च में 28 बच्चों का पहला परम प्रसाद संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। सफेद वस्त्र धारण किए हुए परम प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी बच्चों को जुलूस की शक्ल में लाकर चर्च में स्वागत किया गया। मौके पर फादर सुमित बाखला और फादर जुलयानुस एक्का द्वारा विशेष मिस्सा पूजा कराया गया। बच्चों द्वारा अपने साथ लाए गए खाद्य वस्तुओं को चढ़ाया गया। मौके पर फादर जुलियानुस एक्का ने अपने संदेश में संस्कार ग्रहण करने की प्रक्रिया और प्रभु यीशु के महिमा गुणगान किया। इसके बाद फादर सुमित बाखला और फादर जुलयानुस एक्का ने अरिसा मिंज, अर्चना रिया एक्का, अनमोल एक्का, रोहित अभिषेक तिर्की, आनंद अभिषेक तिर्की, अंकित तिर्की, अदिती तिर्की, शिल्पी मैथ्यू, शिल्पा केरकेट्टा, संजय एक्का, अंकिता एक्का, ऐश्वर्या पेंटोनी सहित एक-एक कर सभी 28 बच्चों को परम प्रसाद दिया। प्रसाद ग्रहण करने वालों में गुमला जिले के टेंगो गांव व डालटनगंज से भी बच्चे आए। साथ ही उपस्थित सभी मसीही समुदाय के लोगों को भी परम प्रसाद दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मसीही महिला संगठनों द्वारा मसीही गान गाया गया। अंत में नाच-गान व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही उपस्थित मसीहियों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चों को संस्कार लेने पर शुभकामनाएं दिया। संस्कार समारोह में फादर सुमित बाखला, फादर जुलयानुस एक्का, सिस्टर जयंती, लूसिया, जिंसी, नेली, रोबिन एक्का, मुकुल केरकेट्टा, बासिल लकड़ा, रेमंड कुजूर, मनोहर लकड़ा, इनोसेंट कुजूर, लेबिन तिग्गा, सी कुजूर, ज्ञान कुजूर, प्रकाश कुजूर, तेरेसा तिग्गा, सुनीता मिंज, ग्रेस खलखो, नरेश करमाली, प्रमोद तिग्गा सहित अन्य मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे।

धर्म-अध्यात्म

सफेद वस्त्र धारण किए परम प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी बच्चों को जुलूस की शक्ल में लाकर चर्च में स्वागत किया गया

खबरें और भी हैं...