पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनन फानन में मेठ मजदूरों को दिया मेडिकल किट

आनन-फानन में मेठ-मजदूरों को दिया मेडिकल किट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैकलुस्कीगंज | खलारी प्रखंड की लपरा पंचायत में मनरेगा के कामों में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर खलारी प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू ने जब स्थल निरीक्षण किया, तब जाकर प्रखंड कर्मियों ने आनन-फानन में मेठ-मजदूरों के बीच मेडिकल किट का वितरण किया। पंचायत की योजनाओं में अनियमितता की खबर अखबारों में छपने के बाद खलारी बीडीओ गौतम कुमार साहू ने टीम गठित कर हर योजना की जांच करने का निर्देश बीपीओ को दिया है। इसके बाद प्रखंड कर्मियों ने मेडिकल किट का वितरण तो कर दिया, पर योजना स्थल पर शीलापट अभी तक नहीं लगाया है। उधर, पंचायत की ज्यादातर योजनाओं में कार्य बंद हैं।

खबरें और भी हैं...