पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा के कार्यों में पकड़ी गड़बड़ी

मनरेगा के कार्यों में पकड़ी गड़बड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मैकलुस्कीगंज

खलारी प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू ने शुक्रवार को लपरा पंचायत का निरीक्षण किया। हेसालौंग, मंगरुतरी, पियारटांड़ व बकुलियाटांड़ में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों में कई गड़बड़ियां पकड़ीं। हेसालौंग गांव में एक किमी के क्षेत्र में डेढ़ दर्जन कुएं बनाए जा रहे हैं। योजना स्थल पर न शीला पट और न ही मेडिकल किट रखे गए हैं। तीन लाख 51 हजार रुपए की लागत से बन रहे कुओं की स्थिति यह है कि 12 फीट चौड़े कुएं में 15 फीट जेसीबी से और लगभग 10 फीट लातेहार जिले के मजदूरों से खुदाई कराई गई है, जबकि नियमानुसार, 12 फीट चौड़ा व 35 फीट गहरा कुआं बनाना है। साहू ने बीडीओ गौतम कुमार साहू को इन अनियमितताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में जॉब कार्ड के माध्यम से रोजगार देने व मजदूरी बैंक के माध्यम से सीधे मजदूरों के खाते में भुगतान करनी है। उन्होंने बीडीओ से अनियमितता में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...