खलारी | तुमांग पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय ढूब में कार्यक्रम आयोजित कर 34 बच्चों के बीच दो-दो सेट पोशाक का वितरण किया गया। तुमांग पंचायत के मुखिया सुशीला देवी ने कक्षा एक से पांच के बच्चों के बीच पोशाक वितरण करते हुए बच्चों को नियमित रूप से साफ-सुथरा स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल आने की नसीहत दी। उन्होंने बच्चों को दिया जाने वाला मध्याह्न भोजन की भी जानकारी ली। इस अवसर पर शिक्षक रामलखन कुमार, उमेश लोहार, संतोष मेहता, हरगोविंद लोहार, सीता देवी आदि उपस्थित थे। वहीं, दूसरी ओर राजकीय कृत मवि खलारी में हुटाप पंचायत मुखिया आशा देवी ने 330 बच्चों के बीच दो-दो सेट पोशाक वितरण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मीना कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी, प्रिती साहू, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक राम, उपाध्यक्ष अख्तर खान उपस्थित थे।