खलारी | रामनगर बहेराटांड़ स्थित हनुमान मंदिर की स्थापना की तीसरी वर्षगांठ 20 मई को मनाई जाएगी। पुजारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया स्थापना दिवस को लेकर 19 मई को पूजन के बाद प्रात: नौ बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू किया जाएगा। 20 मई को अखंड कीर्तन समापन के बाद रुद्राभिषेक और शाम में भगवान शिव व हनुमान की श्रृंगार पूजन, महाआरती किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।