खलारी | खलारी युवा मोर्चा ने छात्र रवि विश्वकर्मा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर मामले का खुलासा किये जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। अभियान में शामिल खलारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप यादव व मृतक रवि विश्वकर्मा का भाई राजू विश्वकर्मा ने बताया कि रवि को न्याय दिलाने और खलारी प्रखण्ड की जनता को जागरूक करते हुए 21 मई को आहूत बंद का समर्थन करने के लिये आहवान किया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान प्रखण्ड के सभी पंचायतों में 18 से 20 मई तक चलाया जायेगा। हस्ताक्षर अभियान चलाने वालों में मुख्य रूप से प्रताप यादव, विक्रम सिंह, श्रीकांत शर्मा, मनीष राम, नीरज, राजेंद्र, अवतार, वीरेंद्र भीम, बसंत आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि खलारी युवा मोर्चा ने 21 को खलारी बंद का आहवान किया है और उसके पूर्व संध्या 20 मई को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।