पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 हितग्राहियों से Rs. 5.20 लाख लेकर ठेकेदार लापता

13 हितग्राहियों से Rs. 5.20 लाख लेकर ठेकेदार लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम आवास हितग्राहियों ने जनपद सीईओ व थाने में एक माह पहले की थी शिकायत

भास्कर संवाददाता | खालवा

ब्लाक के तीन गांवों में प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों से दो किश्त की राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीडितों ने करीब एक माह पूर्व इसकी शिकायत खालवा जनपद सीईओ व थाने में की थी। वह 13 हितग्राहियों से दूसरी किश्त के 5.20 लाख रुपए लेने के बाद से लापता है। मोबाइल भी बंद कर लिया है।

जनपद द्वारा वर्ष 2017-18 में ग्राम जामन्या कला, देवली कला व देवली खुर्द में कुछ हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। पहली किश्त के 40 हजार रुपए मिलते ही जामन्या कला निवासी ईश्वर सिंह पिता मानसिंह पटेल ने हितग्राहियों से कहा आप मुझे राशि दे दो मैं आवास बना दूंगा। गांव का व्यक्ति होने से उन्होंने राशि उसे सौंप दी। उसने प्लिंथ तक काम किया। इसके बाद दूसरी किश्त के 40-40 हजार रुपए मिले तो वह फिर पहुंचा और सभी से यह राशि ले ली। इनमें देवली खुर्द के 2, देवलीकला के 2 तथा जामन्या कला के 9 हितग्राही शामिल हैं। ईश्वर ने 13 हितग्राहियों से कुल 5 लाख 20 हजार रुपए हथिया लिए लेकिन काम शुरू नहीं किया। 15-20 दिन इंतजार के बाद ईश्वर के पास पहुंचे तो वह लापता हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया। मजबूरी में हितग्राहियों को खालवा जनपद सीईओ व थाने में लिखित शिकायत करना पड़ा। शिकायत के एक माह बाद मंगलवार को पुलिस ने जनपद सीईओ सुरेशचंद्र टेमने की शिकायत पर ईश्वर सिंह के खिलाफ धारा 406 के तहत केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...