पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारातियों से भरी ट्रॉली पलटी, दर्जनभर घायल

बारातियों से भरी ट्रॉली पलटी, दर्जनभर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक के दगड़कोट फाके पर गुरुवार रात बारातियों से भरी ट्रॉली पलटने से दर्जनभर महिला-पुरुष मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खालवा सीएचसी लाया गया।

परिजन के अनुसार ग्राम जामधड़ में विवाह को बाद दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बारात ग्राम दोंगालिया लौट रही थी। तभी दगड़कोट फाके के पास एक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 बाराती सवार थे। इनमें से जोखीलाल कायरू (70), पिलाय बाई जोखीलाल (65), प्यारी बाई दगड़ू (65) को गंभीर चोट आई। अन्य घायलों में राटू बाई (60), बीना मोतीराम (19), दुर्गा रंगू (15), पिलकाय नेहरु (15), भूरी नंदू (14), मिश्री बाई रामलाल (55), मुनी बाई दादू (56) शामिल हैं। शुक्रवार सुबह सभी घायलों की छुट्टी कर दी गई।

ट्राली पलटने से घायल महिलाओंं का खालवा अस्पताल में इलाज किया।

खबरें और भी हैं...