पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल जल योजना का ट्यूबवेल सूखा, बैलगाड़ी से ला रहे पानी

नल-जल योजना का ट्यूबवेल सूखा, बैलगाड़ी से ला रहे पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारकला | खालवा जनपद के ग्राम जामन्या कला में नल-जल योजना का ट्यूबवेल सूखने से जल संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों ने स्वयं प्रयास कर एक खेत से पाइप लाइन द्वारा सार्वजनिक कुएं तक पानी लाया गया लेकिन इससे भी पूर्ति नहीं हो पा रही है। मजबूरी में ग्रामीणों को बैलगाड़ी से खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के साथ मवेशी भी पानी के लिए परेशान हैं। गांव की पूर्व उपसरपंच लक्ष्मी बाई ने बताया हर साल गर्मी में लोगों और मवेशियों को पानी के पानी की किल्लत झेलना पड़ता है। गांव के सभी हैंडपंप बंद हो जाते हैं। मात्र एक हैंडपंप चलता है जिससे पूर्ति नहीं हो पाती। इस साल एक खेत से पाइप लाइन लगाकर कुएं तक पानी भी लाए लेकिन यह भी कम पड़ता है। ग्रामीण 1 किमी दूर खेत से बैलगाड़ी पर टंकी रख पानी लाने पर विवश हैं। कई बच्चे साइकिल पर पानी ढो रहे हैं। सरकार स्वजलधारा योजना चला रही है लेकिन पंचायत के प्रतिनिधि इसका लाभ भी नहीं ले रहे हैं। इससे पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।

खबरें और भी हैं...