जनजाति कार्य विभाग के स्कूलों में भी बेहतर रहा परीक्षा परिणाम
खालवा | विकास खंड खालवा में जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित हायर सेकंडरी और हाईस्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। मॉडल स्कूल खालवा - 10वीं का परीक्षा परिणाम 93 और 12वीं का 76 प्रतिशत रहा। 10वीं में 10 और 12वीं में 20 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। राज पिता प्रदीप सोनी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए 90.8 अंक हासिल किए। हिमांशु साध ने 86.4 प्रतिशत, शुभम मंगल ने 86 प्रतिशत पाए। कक्षा 12वीं में मनीषा संतोष मोरे ने गणित संकाय में 90 प्रतिशत और सागर जनमन यादव ने 85.2 अंक प्राप्त किए। उत्कृष्ट विद्यालय - 10वीं के 40 में से 21 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12वीं के 277 में से 157 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में उमेश पिता प्रेमसिंग ने 80, रवि पिता रामसिंग ने 79.8 प्रतिशत अंक पाए। कृषि संकाय के विवेक पिता सुरेश ने 85 प्रतिशत, निलेश नर्मदा प्रसाद ने 79 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय की सबा पिता अय्यूब खान ने 83 प्रतिशत, साक्षी पिता रामभरोस ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कन्या हाई स्कूल खालवा में 76 में से 53 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। 12 ने प्रथम श्रेणी पाई। शाउमावि खारकलां - 10वीं परीक्षा परिमाण 72.89 और 12वीं का 79.54 प्रतिशत रहा। कृषि संकाय की शिवानी ओमप्रकाश ने 90 प्रतिशत, आकाश प्रकाश ने 84.4, विज्ञान संकाय की अस्मिता लक्ष्मण ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाउमावि कालाआम खुर्द की 10वीं कक्षा में 36 में से 22 अौर 12वीं के 20 में से 13 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।