- Hindi News
- National
- गांव से 5 किमी दूर खेत में बना दिया कुटीर, विकलांग पति पत्नी हो रहे परेशान
गांव से 5 किमी दूर खेत में बना दिया कुटीर, विकलांग पति-पत्नी हो रहे परेशान
खारकलां | खालवा ब्लाक के ग्राम मोहनिया खेड़ा संदलपुर में गोविंद पिता पीला का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर पंचायत द्वारा गांव से पांच किमी दूर खेत में बना दिया गया। गोविंद के परिवार में विकलांग प|ी सरस्वती बाई, बेटा राजेश और बेटी नेहा है। गांव से दूर आवास बनाने के कारण परिवार परेशान हो रहा है। गोविंद ने बताया किसी भी चीज की जरूरत होने पर पांच किमी दूर गांव आना-जाना पड़ रहा है। मैंने सरपंच-सचिव से विनती की कि आवास गांव में मेरी जमीन पर बनाया जाए। लेकिन इसे खेत में बना दिया गया। मामले में पंचायत सचिव उदय सिंह राठौर ने बताया भाई के साथ बंटवारे में गोविंद काे हिस्से में खेत मिला है। पूछने पर उसने ही कहा था कि मकान खेत में बना दो। आवास की राशि उसके खाते में ही जमा होती है।