पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा जीती

टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालवा | महाराष्ट्र के धारणी में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खालवा की किंग्स इलेवन ने भी भाग लिया। खालवा की टीम ने महाराष्ट्र के कई शहरों की टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 6 ओवर के अंतिम मैच में खालवा का मुकाबला धारणी की टीम से हुआ। धारणी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 46 रन बनाए। जवाब मे खालवा की टीम ने चार ओवर में ही 48 रन बनाकर स्पर्धा के साथ 41 हजार रुपए के प्रथम पुरस्कार पर भी कब्जा किया। देवेंद्र साध ने 27 रन का योगदान दिया। दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपए था।

खबरें और भी हैं...