पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा

सिंचाई योजना की प्रगति पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालवा | भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई की बैठक गुलाब बाबा आश्रम जूनापानी में रविवार को संपन्न हुई। इसमें किसानों की लंबित मांग इंदिरा सागर बांध से सिंचाई योजना की प्रगति एवं खालवा में चना खरीदी केंद्र खोलने पर चर्चा की गई। किसानों ने मंत्री के आश्वासन के बावजूद सिंचाई परियोजना के आसार नहीं दिखने पर नाराजी जताई। खालवा में चना खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। बैठक में संघ अध्यक्ष सुरजीत मिन्हास, यशवंत पटेल, राजेश रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...