पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की शिकायत, कार्रवाई की मांग

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की शिकायत, कार्रवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खामखेड़ा| लौंदी व जिरभार के बीच स्थित धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। लोगों ने कहा क्षेत्र में असामाजिक तत्व धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। शुक्रवार रात लोहे के लंबी वस्तु से फर्श आदि को नुकसान पहुंचाया गया। पिछले साल कानापुर में धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाई थी। आरएसएस जिला कार्यवाह विवेक भटोरे, महेंद्र पटेल, रविंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल, हुकुम वर्मा, सुनील सोलंकी, मिश्रीलाल वर्मा आदि ने शनिवार को पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...