व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाया संविधान
व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाया संविधान
खामखेड़ा | बाबा साहेब की जयंती पर सेवा सहकारी समिति डेडगांव परिसर में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सचिन यादव ने कहा बाबा साहेब संविधान निर्माता के रूप में पूरे विश्व में पहचाने जाते हैं। उन्होंने अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर संविधान बनाया। विशेष अतिथि नितेश आड़तिया, जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदरसिंह राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जगदीश पटेल, ओम दरबार, सरपंच प्रतिनिधि अमृतलाल पवार थे। पीपलगोन में रैली निकाली गई। मेहबूब खान, सतीश साकड़े आदि का सहयोग रहा।