खमनोर | समाज सेवा शिविर के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग का रूरल यस कोर्स लगातार चौथे वर्ष शुक्रवार को शिशोदा में हुआ। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल शिशोदा में यस कोर्स दक्ष प्रशिक्षक प्रवीण सनाढ्य के सानिध्य में दिया। प्रशिक्षक सनाढ्य ने बताया कि हर बच्चे में विशेष योग्यता होती हैं। श्रीश्री रविशंकर ने यस कोर्स बच्चों में अपनी योग्यता पहचानने के लिए और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए बनाया। शिविर में प्रधानाचार्य कौशलेंद्र गोस्वामी, शारीरिक शिक्षक गोपाल राठौड़, शिक्षक प्रियम सनाढ्य और नेहा शर्मा ने सेवाएं दी।