पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई : गुरतेज सिंह तेजी

कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई : गुरतेज सिंह तेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनौरी| कर्नाटक में कांग्रेस और सहयोगी दलों को सरकार बनाने का निमंत्रण मिलने पर रविवार को यहां कांग्रेसी वर्करों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर क्षेत्र इंचार्ज गुरतेज सिंह तेजी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कम सीटें होने के बावजूद अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया था, परंतु भाजपा के पास पूरा बहुमत नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पर लोकतंत्र की जीत हुई है। आगामी संसदीय चुनाव में कांग्रेस सरकार बहुमत प्राप्त कर केंद्र में अपनी सरकार स्थापित करेगी। इस मौके पर बिंदू ढींडसा, सोनू गोयल, बीरा राम, मलकीत सिंह, गुरतेज सिंह, अंग्रेज खेडी, शुभम गिल, देसराज, मंजू, जय नारायण इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...